Patrika
Video: प्रियंका चाहर मुंबई में थीं बेघर, इसलिए एक्ट्रेस ने Bigg Boss के घर में जाने का लिया था फैसला
Patrika
Priyanka Chahar Interview: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी आए दिन होने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चाहर का रिलेशन अंकित गिप्ता के साथ किसी से छिपा नहीं है। कपल को ज्यादातर इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। बीते दिनों प्रियंका का गाना नया गाना ‘दोस्त बनके’ रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस के इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है। प्रियका चाहर का गाना ‘दोस्त बनके’ यूट्यूब पर ट्रेड पर भी रहा था। इसी गाने के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में मुंबई के स्ट्रगल के बारे में बात की है। प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए ये भी बताया है की उनके पास मुंबई में कोई घर नहीं था। वो अपने लाइफ में स्ट्रगल कर रही थीं। इसी बीच एक्ट्रेस के पास बिग बॉस जाने का ऑफर आया था। एक्ट्रेस ने बिना कुछ सोचे समझे बिग बॉस जाने का प्लान बना लिया था क्यूंकि उनको मुंबई छोड़ कर वापिस घर नहीं लौटना था। प्रियंका के इस इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी देखिए एक्ट्रेस का ये वीडियो